जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, दौड़े चले आयेंगे, वो भागे भागे आयेंगे। आओ सजायें, सांवरे की पालकी, सांवरे की पालकी जी, सांवरे की पालकी, मिल जय बोलो श्री श्याम की, वो तो दौड़े चले आयेंगे, जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, दौड़े चले आयेंगे, वो भागे भागे आयेंगे। घिसकर चंदन तिलक लगाओ, सोने चांदी का मुकुट पहनाओ, मेरे श्याम का सिंगार बड़ा प्यारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, दौड़े चले आयेंगे, वो भागे भागे आयेंगे। गंगाजल से स्नान कराओ, मोगरा और इत्र लगाओ, फिर देखो बाबा का नजारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, दौड़े चले आयेंगे, वो भागे भागे आयेंगे। भक्तों पर वो तो नजर डालता, संकट पल में वो हर लेता, देखो मोरछड़ी का नजारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, जरा जोर से लगाओ जयकारा, श्याम दौड़े चले आयेंगे, दौड़े चले आयेंगे, वो भागे भागे आयेंगे।
Comments
Post a Comment